प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 1 -- गौरा। विद्युत बिल राहत योजना के तहत एसडीओ सतीश कुमार, जेई अभय यादव के मौजूदगी में रामापुर बाजार व सुल्तानपुर बाजार में विद्युत शिविर लगा। इसमें 15 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इस दौरान कुल सवा लाख बकाये की वसूली हुई। सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को समस्या हुई। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के बाजारों में शिविर लगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...