जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा शुरू होने में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। विभाग भी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं बाकी रखना चाह रहा है। गुरुवार को पहले दिन शाहगंज तहसील क्षेत्र के केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिका केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च क चलेगी। परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली कापियां सभी केंद्रों पर 11 फरवरी तक भेज दी जानी हैं। पहले दिन शाहगंज तहसील में बने 32 परीक्षा केंद्रों में से 25 केंद्र के जिम्मेदार उत्तर पुस्तिका ले गए। इसमें हाईस्कूल की 34 हजार 800 (अ) व 14 हजार 300 (ब) तथा इंटरमीडिएट की 28 हजार 299 (अ) व आठ हजार 600 (ब) कापियां थीं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेरु रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्या...