बागेश्वर, जनवरी 21 -- तैलीहाट गांव में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे गुलदार एक व्यक्ति के घर से कुत्ते को ले गया। उस वक्त घर में चार सदस्य मौजूद थे। एक दिन पहले ही पीड़ित के 16 घास के लूटे जलकर राख हो गए थे। पीड़ित दीवान सिंह मेहरा ने बताया कि मंगलवार अपराह्न एक बजे उनके गोशाला में आग लग गई। इस हादसे में उनके 16 के ढेर जल गए। इस कारण पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है। बुधवार की सुबह गुलदार ने उनके कमरे से कुत्ते को ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार पहले से ही इलाके में सक्रिय था। इससे पहले तैलीहाट प्राथमिक विद्यालय के आसपास गुलदार के दिखने की सूचना मिली थी, जिससे आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ था। गुलदार के मूवमेंट को वन विभाग को ट्रैप कैमरा ट्रैक कर रहा था, लेकिन अब तक गुलदार पकड़ में नहीं ...