लखनऊ, मार्च 21 -- मुरादाबाद की आकृति और वाराणसी के कमलेश ने जीता स्वर्ण लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला जूडो प्रतियोगिता में पहले दिन मेहमान खिलाड़ी छाए रहे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सुधीर हलवासिया, नगर पालिका अध्यक्ष औरेया अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना मौजूद रहे। मुकाबले में महिला वर्ग के 55 किग्रा से कम भार वर्ग में मुरादाबाद की आकृति ने स्वर्ण और मेरठ की काजल ने रजत पदक जीता। गोरखपुर की सेजल और कानपुर की मिलन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में 55 किग्रा से कम भार वर्ग में वाराणसी के कमलेश ने स्वर्ण और अयोध्या के सदान अहमद को रजत पदक मिला। प्रयागराज के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.