गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के तत्वावधान में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी मैदान पर सोमवार से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गुब्बारे उड़ाकर किया। 23 से 28 फरवरी 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों सहित मेजबान स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का दबदबा रहा। पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने अयोध्या मंडल को 14-0 से हराया। कानपुर मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 और मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर मंडल को 3-1 से शिकस्त दी। वहीं बस्ती मंडल ने देवीपाटन मंडल को 2-0 एवं मेरठ मंडल ने चित्रकू...