औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का बुधवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्रों के चेहरों पर संतोष नजर आया। दोनों पालियों में हिंदी विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। खास बात यह रही कि कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। हाईस्कूल की सुबह की पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 20,872 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 19,404 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे जबकि 1,468 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में 19,408 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 18,185 ने परीक्षा दी और 1,223 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.