पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने शुरू हो गया है। पहले दिन मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए पर्चा की खरीदारी किया। पहले दिन पूर्व महापौर अरूणा शंकर, नम्रता त्रिपाठी, हरप्रीत कौर, पुष्पा कुमारी, रिंकू सिंह, नूर सवा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूनम सिंह, आयशा सिंह नामांकन के लिए पर्चा की खरीददारी की है। जिला प्रशासन ने नामांकन पत्र दाखिल करने में किसी तरह की असुविधा न इसके लिए कचहरी परिसर और समाहरणालय के मुख्य द्वार के समक्ष बैरिकेटिंग कर दिया है। ताकि समाहरणालय परिसर में उम्मीदवार, समर्थक और प्रस्तावक को छोड़ अन्य किसी तरह की लोग अंदर प्रवेश नहीं कर सकें। समाहरणालय परिसर में एडिशनल कलेक्टर के कार्यालय के बाहर महापौर के लिए नामांकन पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.