हापुड़, जनवरी 7 -- जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। इसमें 11 लाख 56 हजार 699 मतदाताओं में 2 लाख 57 हजार 903 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर किया गया हैं। ऐसे में इन मतदाताओं को दावे और आपत्ति करने का एक अवसर मिला है। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे व आपत्ति का समय है। लेकिन दावे और आपत्ति के पहले दिन बुधवार को मतदाताओं ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में दावे और आपत्ति का निस्तारण करने को तैनात अधिकारी खाली बैठे रहे। जिले में चार नवंबर से एसआईआर का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया था। इसमें बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराए थे। छह जनवरी को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें मृतक मतदाता, दूसरे शहरों में स्थानंतरित होने वाले मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.