मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। सिकंदरपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर स्टेडियम में डीएम सुब्रत कुमार सेन व डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उनके साथ 50 की संख्या में तकनीकी पदाधिकारी भी हैं। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय इस प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और मगध की टीमें पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.