औरैया, फरवरी 2 -- औरैया, संवाददाता। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई, लेकिन पहले ही दिन तकनीकी खामी के कारण पोर्टल ने आवेदन प्रक्रिया रोक दी। शाम चार बजे तक पोर्टल सुचारु रूप से कार्य न करने के चलते जिले में एक भी आवेदन नहीं हो सका। आरटीई के तहत इस बार प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। जिले के निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण के आवेदन दो फरवरी से 16 फरवरी तक किए जाएंगे, इसी अवधि में आवेदन पत्रों की जांच भी होगी। 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और 20 फरवरी तक विद्यालय आवंटन से संबंधित आदेश जारी कर दिए जाएंगे। दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक स्वी...