नवादा, जनवरी 3 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों की नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी शुक्रवार से शुरू होनी थी, पर ज्ञानदीप पोर्टल पहले दिन नहीं खुलने के कारण एक भी बच्चा आवेदन नहीं कर सका। लिहाजा शनिवार से पोर्टल के खुलने की उम्मीद है। डीपीओ एसएसए वर्षा ए ने बताया कि अभी तक जिले के 180 निजी स्कूलों ने अपनी इंटेक कैपेसिटी ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की है। जिले में कुल 319 प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूल हैं। इंटेक कैपेसिटी अपलोड करने की तिथि 2 जनवरी तक विस्तारित की गई है। गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे...