भागलपुर, जनवरी 22 -- कहलगांव प्रखंड के एकमात्र पंचायत प्रशस्तडीह में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सदस्य पद के लिए आठ अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस कुमार पाण्डेय एवं लोकेश पाण्डेय ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं सदस्य पद के लिए अरुण कुमार मिश्रा, ललन पाण्डेय, सियाराम पाण्डेय, शीलम देवी, मीना देवी, सुशील मंडल, जय लाल मंडल एवं पिंटू रजक सहित कुल आठ अभ्यर्थियों ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार के समक्ष नामांकन किया। बीसीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नामांकन की तिथि 21 एवं 22 जनवरी निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 एवं 27 जनवरी को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 जनवरी है। मतदान एवं मतगणना छह फरवरी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.