भागलपुर, मई 30 -- गोराडीह, संवाददाता। महिलाओं की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से गुरुवार से पिंक बस सेवा शुरू की गई। जिसमें जगदीशपुर बजार से भी सुबह साढ़े आठ बजे बस भागलपुर के लिए बस निर्धारित की गई। पहले दिन बस स्टॉप पर आकर रुकी लेकिन एक भी महिला उस पर सवार नहीं हुई। करीब दस मिनट तक पिंक बस रुकी रही इसके बाद भागलपुर के लिए निकल गई। लोगों का कहना है कि अभी पहला दिन है इसलिए लोगों को अभी इसकी ठीक से जानकारी नहीं मिल पाई है। एक दो दिन में लोगों को जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद महिलाएं यात्रा करने लगेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.