कोडरमा, फरवरी 4 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से शुरू मैट्रिक परीक्षा पहला दिन शांतिपूर्ण व कदाचामुक्त संपन्न हुई। बता दें चंदवारा प्रखंड में मैट्रिक की तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें रामेश्वर मोदी-महादेव मोदी प्लस टू हाई स्कूल चंदवारा, उत्क्रमित हाई स्कूल, उरवां व आदर्श मीडिल स्कूल, चंदवारा शामिल हैं। इसमें पहले दिन दो स्कूल रामेश्वर मोदी-महादेव मोदी प्लस टू और हाई स्कूल उरवां में वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई। रामेश्वर मोदी-महादेव मोदी प्लस टू स्कूल में 260 परीक्षार्थियों में 253 उपस्थित रहे, जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं हाई स्कूल में कुल 191 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा कदाचामुक्त संपन्न कराने को लेकर मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ अशोक कुमार भारती ने पर...