गुमला, दिसम्बर 16 -- सिसई, प्रतिनिधि। बीएन जालान कॉलेज सिसई द्वारा आयोजित दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को ललित उरांव स्टेडियम महुआडीपा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। कॉलेज के सांस्कृतिक दल ने मांदर की थाप पर स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया,जबकि कुड़ूख और नागपुरी विभाग के छात्रों ने स्वागत गान किया। एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवकों के मार्च पास्ट, प्राचार्य व अतिथियों द्वारा झंडोत्तोलन और खिलाड़ियों और पदाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण के बाद प्रतियोगिता औपचारिक रूप से शुरू हुई। प्राचार्य प्रो. अमिताभ भारती ने छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।पहले दिन एथलेटिक्स की 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 15...