सीवान, अक्टूबर 11 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडल कार्यालय में महाराजगंज व गोरेयाकोठी चल रहे नामांकन के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अनीता सिंहा व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अमन आनंद ने बताया कि चुनाव आयोग से शुक्रवार को महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधानसभा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। जबकि महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से एक-एक प्रत्याशी ने नाजीर रसीद कटाया है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.