धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन गुरुवार को एकमात्र नामांकन मेयर पद के लिए पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया। सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर नामांकन करने पहुंचे अग्रवाल ने सुबह 11.30 बजे निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के पास नामांकन किया। इसके पहले दिन चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 6 एवं वार्ड पार्षद के लिए 36 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद तथा धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन के पहले दिन अलग-अलग क्षेत्र से वार्ड प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र खरीदने के लिए पहुंचे थे। पूर्व पार्षद निसार आलम, पूर्व पार्षद प्रियरंजन, पूर्व पार्षद छोटू सिंह समेत कई पार्षद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.