नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, संवाददाता। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों को दाखिला दिलाने की चाह रखने वाले अभिभावक पहले दिन आवेदन नहीं कर सके। पोर्टल का सर्वर न चल पाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही एक माह देरी से चल रही है। अभिभावकों का कहना है कि निजी विद्यालयों में सामान्य सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है जबकि आरटीई के तहत प्रवेश को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। समय पर पोर्टल अपडेट नहीं चलने से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ साथ हजारों अभिभावकों की उम्मीदें भी अधर में हैं। सभी अभिभावक आरटीई के सहारे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का सपना देख रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार का कहना है कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्र...