संवाददाता, फरवरी 12 -- यूपी में आए दिन पुलिस हाफ एनकाउंटर करती है। लेकिन कई बार वह इसे लेकर सवालों के घेरे में आ जाती है। नया मामला सहारनपुर से सामने आया है। जहां यूपी पुलिस का हाफ एनकाउंटर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, देवबंद स्टेट हाईवे स्थित उप कारागार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जेल निरीक्षण के लिए पहुंचे एसीजेएम परविंद्र सिंह बंदियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक बंदी ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर कर फंसाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि साहब, पहले करंट लगाया और थर्ड डिग्री दी, फिर जंगल ले जाकर पैर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब डेढ़ से दो महीने पुराना है, जो अब वायरल हुआ है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। यह भी पढ़ें- तिजोरी खुली देखकर न...