वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। पहली सफ (कतार) में जगह पाने के लिए समय से पहले ही नमाजी पहुंच गए थे। ज्ञानवापी, रजिया बीबी, नदेसर स्थित जामा मस्जिद, नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज सहित अन्य मस्जिदों में नमाज के बाद सभी ने रोजे कुबूल करने की दुआएं मांगीं। इस दौरान रोजगार और शांति सौहार्द की भी दुआ की गई। नमाज से पूर्व ज्ञानवापी मस्जिद में मुफ्ती-ए-बनारस मौ.अब्दुल बातिन नोमनी ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि कुरआन की तिलावत करनी चाहिए। रमजान में रोजा और इबादत का महत्व उन्होंने विस्तार से नमाजियों को बताया। ढाई कंगूरा मस्जिद के इमाम मौ.नसीम बसीरी ने भी तकरीर की। मदनपुरा मस्जिद में मौ.जुबैर ने कहा कि यह महीना बहुत ही बरकत वाला है। इसमें हर रोजेदार को पांच वक्त की नमाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.