मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के गांव की युवती ने तीन दिन पूर्व गांव के ही युवक पर छेडछाड़ करने व मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी पुलिस ने कार्यवाही की लेकिन मंगलवार को युवती ने थाने पहुंच कर मामले में कार्यवाही नहीं करने की बात कही। छजलैट के एक गांव की युवती ने बताया कि उसे गांव के ही बिरादरी के युवक ने छेडछाड़ की, जिसका उसने विरोध किया, शोर सुनकर युवती के परिजन आ गये। युवती व परिजनों ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, जिस पर थाना पुलिस ने युवक पर कार्यवाही की लेकिन दो दिन बाद ही युवती मंगलवार को अपने भाई व पिता के साथ थाने पहुंची और युवक पर कोई कार्यवाही नहीं करने की बात की, जिस पर पुलिस ने लिखित में कोर्ट से समझौता करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...