काशीपुर, अक्टूबर 4 -- काशीपुर। धान खरीद केंद्रों पर अभी तक धान का एक दाना भी नहीं तौला गया है। इसका कारण यह है कि अभी धान की फसल में नमी बहुत ज्यादा है। इसी के चलते किसानों ने अभी तक अपनी धान की फसल नहीं काटी है। बता दें कि सरकार के द्वारा क्षेत्र में 18 स्थान पर धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। जहां सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। नियम के तहत 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान की खरीद केंद्रों में नहीं होती है। पहले चार दिन तक केंद्रों पर धान नहीं पहुंचा। इस बार भी पिछली बार की अपेक्षा धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। यह केंद्र 31 दिसंबर तक खुले रहेंगे। एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि एक और दो अक्तूबर को सरकारी अवकाश था। तीन से केंद्र खोले गए थे, लेकिन एक दिन पहले ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.