वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। पहले चरण में 7140 बच्चों का चयन निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए किया गया। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण के लिए आवेदन 21 फरवरी से 7 मार्च तक तथा तीसरे चरण के लिए 12 मार्च से 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। आरटीई के तहत चयनित बच्चों को नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण के आवेदन 2 फरवरी से शुरू हुए थे। जिले के निजी विद्यालयों में कुल 10,184 सीटें निर्धारित की गई थीं। इसके सापेक्ष 17,476 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। जांच के बाद 16,556 आवेदन वैध पाए गए। बुधवार को आयोजित ऑनलाइन लॉटरी में 7140 बच्चों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.