नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का पहला चरण बुधवार को समाप्त हो गया। गुरुवार से दूसरा चरण लागू हो गया है। पहले चरण में 14 हजार बकायेदारों ने पंजीकरण कराया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) रितेश आनंद ने बताया कि ओटीएस के पहले चरण के अंतिम दिन भी जिले में 24 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए गए। पहले चरण में 14 हजार बकायेदारों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इन उपभोक्ताओं ने करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया है। वहीं बिजली चोरी के प्रकरण में संलिप्त 1100 उपभोक्ताओं ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया है। बुधवार को लगाए गए शिविरों का उन्होंने टीम के संग निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं को योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। आज से शुरू हुआ दूसरा चरण ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.