हरिद्वार, फरवरी 24 -- हरिद्वार के खानपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति फिर गरमा गई है। भाजपा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। दोनों के बीच पहले भी कई बार बड़ा विवाद हो चुका है। बीते साल जनवरी में गोलियां चली थी। अब चैंपियन ने महापंचायत का आह्वान किया है।सोशल मीडिया पर जंग एक शादी के दौरान चैंपियन के कथित रूप से नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने के मिल रही है। अब चैंपियन ने इसे साजिश बताकर सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो जारी किया है। उन्होंने इसे छवि खराब करने की साजिश बता कर अपने समर्थकों और 36 कौम के लोगों से एकजुट होने की अपील की है। निर्दलीय विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.