हरदोई, फरवरी 5 -- मल्लावां। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा मल्लावां के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी मोहम्मद इतिशाम ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बचत खाता इंडियन बैंक शाखा मल्लावां में है। 26 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक रुपये कटने का मैसेज आया था। इसके बाद तीन फरवरी को जब वह बैंक पहुंचे और बैलेंस चेक कराया तो पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग दो ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2,95,788 रुपये 'औरा गोल्ड' नाम की कंपनी को ट्रांसफर हो गए हैं, जबकि उन्होंने स्वयं कोई ट्रांसफर नहीं किया था। पीड़ित ने बताया कि कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि यह रकम पानो देवी नाम से संबंधित व्यक्ति द्वारा जिओ पेमेंट लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.