नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जाफराबाद के चौहान बांगर इलाके में सोमवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग कर दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय नदीम और 31 वर्षीय फैजल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब 40 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जाफराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या में शामिल आरोपी मृतकों की बुआ का बेटा और उसके सहयोगी हैं। पुलिस को वारदात से पहले पीड़ित परिवार को धमकी भरा फोन भी मिला था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों भाई गली नंबर 30/8 में अपने परिवार के साथ रहते थे और उनका निजी व्यवसाय था। सोमवार रात करीब 1:40 बजे फायरिंग की सूचना मिलने पर पुल...