सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- थाना कुतुबशेर की नासिर कॉलोनी में तीन युवकों ने पहले एक युवती से छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर उसके परिजनों पर हमला करते हुए घायल कर दिया। दो भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। नासिर कॉलोनी निवासी युवती के मुताबिक एकता कॉलोनी के रहने वाले जैद, उसके भाई सामी व राजो ने उसके साथ छेड़खानी करते थे और जब उसके पिता ने इन लोगों का विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया, जिससे उसके मामा को भी काफी छोटे आई और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी से फरार हो गए। पीड़िता ने थाना कुतुबशेर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...