देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बनाए गए 6 करोड़ के बजट के मामले में अब लोक निर्माण विभाग में तैनात एक लिपिक का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो ने खलबली मचा दी है। लिपिक का साफ कहना है कि किसी की औकात नहीं, जो उस पर कार्रवाई का ठीकरा फोड़ दें। उसकी शासन में मजबूत पकड़ है। उधर वीडियो वायरल होते ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सफाई देते हुए बयान जारी किया है। साथ ही जांच पूरी होने के साथ ही कार्रवाई के लिए शासन में रिपोर्ट भेज देने की बात अधिशासी अभियंता ने कही है। कप्तानगंज-हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण तथा हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के सुदृढीकरण के लिए हाल ही में छह करोड़ का प्रस्ताव बनाकर कर्मचारियों ने शासन से बजट भी मंगा लिया। जबकि यह सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.