मेरठ, नवम्बर 30 -- लालकुर्ती क्षेत्र में शनिवार शाम घर लौट रहे एक व्यक्ति से दो शातिर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में झांसा देकर 14 हजार रुपये लूट लिए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्रोवर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उसकी स्कूटी पंचर हो गई, तभी वहां दो युवक पहुंचे और बातचीत के बहाने उनसे उलझने लगे। पहले उन्होंने सामान्य बातचीत की, फिर अचानक उनका व्यवहार संदिग्ध हो गया। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक स्कूटी के आगे सड़क पर लेट गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी है। अचानक हुए इस नाटक से पीड़ित बुरी तरह घबरा गया और स्थिति को समझने में लग गया। इस बीच दूसरे युवक ने मौका देखकर उसे पकड़ लिया और जेब में रखे पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पर्स में करीब 14 हजार रुपये की नकदी थी। ग्रोवर उनके पीछे भ...