बीजापुर, अगस्त 30 -- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। माओवादियों ने बीजापुर में एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने शिक्षादूत को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की है। शुक्रवार को नक्सलियों ने गंगालूर क्षेत्र में पदस्थ एक शिक्षादूत का अपहरण कर जंगल ले गए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों की बढ़ती हिंसक वारदातें पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। तीन दिन में शिक्षादूत की हत्या की यह दूसरी वारदात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती का नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया था। देर रात अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से बीजापुर जिले के तोड़का गांव का निवासी था। इससे पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.