रुडकी, दिसम्बर 11 -- नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। अभियान शुरू करने से पहले निगम अधिकारियों ने सिविल लाइंस बाजार की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद अभियान चलाया। अभियान को देखकर सड़क से सामान भीतर रखने वाले दुकानदारों के भी चालान काटे गए। उनकी ओर से जब चालान का विरोध किया गया तो निगम ने वीडियोग्राफी दिखाई। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से नगर निगम टीम ने 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। निगम की टीम ने जब दुकानदारों के चालान काटे तो वह भड़क गए। उनका कहना था कि उनका सामान अंदर रखा। इस पर दुकानदारों को वीडियो ग्राफी दिखाई गई। इस पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार ज्यादा कुछ नहीं बोल पाए। अभियान के दौरान निगम की टीम ने 40 से अधिक लोगों के चालान काटे हैं। नगर निगम के वरिष्ठ कर निर्धारण और राजस्व अधिकारी एसपी गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.