नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की ऐतिहासिक एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान पैट कमिंस पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ये बात पहले से तय थी। उनकी जगह पर स्टीव स्मिथ कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा कई हैरान करने वाले फैसले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्टर्स ने लिए हैं। एक ऐसे खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी हो गई है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा सैम कोन्स्टास को बाहर कर दिया गया है, जो अपने डेब्यू मैच को छोड़कर किसी भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। कई मौके उनको मिले, लेकिन इस युवा खिलाड़ी का साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.