मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता l उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमिडीएट के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बुधवार को औपचारिक शुभारंभ जनपद के तीनों मूल्यांकन केंद्र पर सुबह दस बजे से हो गया l पहले दिन उप प्रधान परीक्षाकों आदर्श उत्तरपुस्तिका के रूप में जांचने के लिए पांच-पांच उत्तरपुस्तिकायें कोठार से जारी की गईं l इसी आदर्श पुस्तिका के आधार मानते हुए परीक्षक गुरुवार से कपियों का मूल्यांकन करेंगे l नगर के महुआरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, गुड़हट्टी स्थित बीएलजे और देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर चहल पहल रही l कोठार से कपियों के जारी करने और पत्रचार में लगे शिक्षक अपनी ड्यूटी में लगे रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.