लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद ने सोमवार को शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से खुले में चल रही मीट-मछली की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। परिषद कर्मियों ने पचना रोड, पुरानी बाजार मंडी के पास, नया बाजार स्थित चेती दुर्गा मंदिर से लेकर बाजार समिति क्षेत्र तक दुकानदारों को नोटिस थमाया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखें और प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। साथ ही खुले सड़क किनारे मीट-मछली बेचने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाने की घोषणा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब सभी दुकानदारों को निर्धारित मछलीहाट परिसर के अंदर ही दुकान संचालित करनी होगी। नगर परिषद ने बताया कि मछलीहाट में दुकान आवंटन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.