औरैया, फरवरी 16 -- दिबियापुर, संवाददाता। असेनी दिबियापुर स्थित भारत कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को आलू भंडारण मुहूर्त हुआ। ढ़ाई लाख पैकेट भंडारण क्षमता वाले इस कोल्ड स्टोरेज में रिजर्व विद्युत लाइन के अलावा 200 किलो वाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर आलू को सुरक्षित रखा जाएगा।पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आलू उत्पादक किसानों को आलू भंडारण के लिए जगह सुनिश्चित की जाएगी। खास बात यह रही कि कोल्ड स्टोरेज के सभी चार चेंबर में भंडारण का शुभारंभ मौके पर मौजूद क्षेत्रीय किसानों से फीता काटकर कराया गया। सोमवार को भंडारण मुहूर्त पर कोल्ड स्टोरेज के निदेशक समाजसेवी विनोद कुमार यादव व मनोहर लाल रामचंदानी ने हवन पूजन करते हुए किसानों के लिए कई सुविधाओं का ऐलान किया। विनोद यादव ने बताया कि अत्याधुनिक केसी-4 और केसी-6 मशीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.