गंगापार, फरवरी 19 -- मांडा में एक दर्जन किसानों के लगभग छह सौ क्विंटल धान बिना अंगूठा लगे धान क्रय केन्द्र पर तौले जा चुके थे। अचानक पोर्टल बंद होने से किसानों का अंगूठा न लग पाने के कारण भुगतान भी अधर में लटके होने से किसानों में असमंजस बना हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद एक दो घंटे के लिए पोर्टल खुलने के वजह से अभी तक मात्र पांच किसानों के अंगूठे लग पाये हैं। अभी सात किसानों के अंगूठे लगने बाकी हैं। मांडा क्षेत्र के मांडा व हाटा क्रय केन्द्र के एक दर्जन किसानों का लगभग छह सौ क्विंटल धान बिना अंगूठा लगे क्रय केन्द्र पर तौला जा चुका है। 31 जनवरी तक किसानों का तौल हो गया था। एक फरवरी से अचानक पोर्टल बंद हो गया, जिससे किसानों का अंगूठा नहीं लग पाया था। मामले में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबरों के बार बार प्रकाशन के बाद प्रतिदिन एक घं...