दतिया, नवम्बर 30 -- मध्य प्रदेश के दतिया में पुरानी रंजिश को लेकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की है जहां 40 साल के सददर मोगिया पर आरोपियों ने पहले आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सददर मोगिया पर यह हमला अचानक किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस हत्या कांड में जिज्जी मोगिया त्रिपाल और अब्दुल को नामजद आरोपी बनाया गया है।वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।पुलिस की टीम आस-पास के इलाकों में दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है। हमले में सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया।जब उसकी बहू बीच-बचाव करने पहुंची, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.