पटना, दिसम्बर 17 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राज्यसभा में सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिल पर बिल लेकर आ रही है, पहले उसे अपने बिल का ही बीमा कराना चाहिए। इनकी हर घोषणा और बिल का पैमाना तय हो, जो यह तय करे कि इनके दावे कितने तथ्यपरक हैं। राजद सांसद ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश (एफडीआई) का विरोध करते हुए बीमा संशोधन विधेयक को स्टैंडिंग कमिटी को भेजने का अनुरोध किया। हालांकि, सदन में यह बिल ध्वनिमत से पारित हो गया। तेजस्वी के सलाहकार राजद सांसद संजय यादव ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि बीमा कोई लग्जरी नहीं है। यह व्यक्ति के जिंदा रहते हुए आखिरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.