नई दिल्ली, फरवरी 24 -- कांग्रेस के अंदरूनी विवाद और शशि थरूर की नाराजगी को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे लेकर अब पार्टी के पूर्व साथी ने राहुल गांधी को नसीहत दी है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने राहुल गांधी को एक खुला पत्र लिखकर पार्टी पर ध्यान देने की अपील की। झा ने यह पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और कांग्रेस नेता शशि थरूर की नाराजगी के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। संजय झा ने अपने पत्र में लिखा, "प्रिय राहुल गांधी, मैं यह पत्र सार्वजनिक रूप से इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि कांग्रेस के भीतर शायद ही कोई आपको यह सच्चाई बताएगा। नेतृत्व का मतलब कठिन बातचीत करने से होता है, समस्याओं से भागने से नहीं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से मुकाबला करने से पहले अपनी अंदरूनी समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.