जहानाबाद, मई 9 -- कलेर, निज संवाददाता प्रखंड के पहलेजा पंचायत के बोध बीघा गांव में महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की सभी महिलाओं ने भाग लिया। संवाद में महिलाओ ने अपने गांव की जरूरतों और समस्याओं को रखा। संवाद में गांव की महिलाओं ने गांव में छठ घाट निर्माण, सामुदायिक भवन, जीविका भवन, और सामुदायिक शौचालय की मांग रखी। संवाद के दौरान महिलाओं ने जीविका परियोजना, साइकिल योजना, पोशाक योजना, उद्यमी योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, लोहिया स्वच्छ अभियान योजना से लाभों के बारे में बताया। इस संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को मुख्यमंत्री संदेश और लीफलेट भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक प्रिय रंजन कुमार और सामुदायिक समन्वयक आलोक कुमार भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.