छपरा, मार्च 24 -- सोनपुर। पहलेजा थाने के खरीका गांव और गंगा नदी उस पार छीतर चक दियारा में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब के पुराने मामले में फरार चल रहे तीन धंधेबाज और एक शराबी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व पहलेजा थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैद्य शराब के एक पुराने मामले में फरार चल रहे रमसापुर दियर के जिलेबी महतो, बबन महतो , छीतर चक के भूली राय के अलावा शराब पीकर हंगामा कर रहे खरीका के विशाल कुमार को छपरा जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.