छपरा, जनवरी 8 -- एक गिरफ्तार, चार खोखा बरामद कार पर सवार दो साथी भागने में सफल सोनपुर, संवाद सूत्र। पहलेजा थाने के सैदपुर - नौडिहा गांव में बुधवार की रात कार की तेज गति से बार - बार हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से चार राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उनलोगो ने फायरिंग करने वाले को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और पहलेजा थाने की पुलिस को सौंप दिया। कार पर सवार दो अन्य युवक भागने में सफल रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...