छपरा, जनवरी 11 -- सोनपुर। सोनपुर के पहलेजा घाट से गंगा नदी के उस पार दियारा के गांवों में जाने के लिए गंगा नदी पर निर्मित पीपा पुल की सड़क काफी जर्जर हो गयी है। पीपा पुल की सड़क में जगह - जगह गड्ढे बन गए हैं । लोगों के अलावा छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पीपा पुल के माध्यम से दियारा के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन बाजार, अस्पताल, प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय आते जाते हैं। पीपा पुल के जर्जर रास्ते की मरम्मत करने की मांग को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा सका है। सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत कुमार ने रविवार को बताया कि इस समस्या के प्रति कई बार प्रशासनिक पदाधिकारीयों का ध्यान आकृष्ट किया गया पर अभी तक पीपा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.