दरभंगा, दिसम्बर 14 -- दरभंगा। सरकारी विद्यालयों में शनिवार को पूरे दिन गतिविधियों का आयोजन होगा। सुरक्षित शनिवार का आयोजन पहले से आठवीं कक्षा के लिए जारी रहेगी। मध्यांतर तक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन होगा तथा मध्यांतर के बाद बाल संसद, सभा, खेलकूद, सृजनात्मक गतिविधि, अभिभावकों के साथ बैठक आदि के साथ महीने में एक शनिवार को आयोजित किया जाएगा। जिस महीने में पांचवा शनिवार आएगा, उस शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा पिछले सभी शनिवार में बच्चों द्वारा निर्मित सामग्री अथवा गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...