रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस पहली परेड में एसएसपी ने पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन और टर्न-आउट का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी (एसओ/एसएचओ), फायर सर्विस और विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसपी ने टोलीवार निरीक्षण कर ड्रिल करवाई और टोलियों के बीच सामंजस्य, सतर्कता व पेशेवर दक्षता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, समयपालन और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। भोजनालय में खाद्य गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई, वहीं गार्द रजिस्टर, आदेश कक्ष और विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.