नई दिल्ली, जनवरी 1 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में गुवाहाटी और कोलकाता के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वैष्णव ने कहा, 'ये सेवाएं अगले 15-20 दिनों में, संभवतः 18 या 19 जनवरी के आसपास चालू हो जाएंगी। हमने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है और सब कुछ स्पष्ट है। मैं अगले दो-तीन दिनों में सटीक तारीख की घोषणा करूंगा।' उन्होंने बताया कि 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है और इसकी डिजाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालांकि, यह फिलहाल दोनों शहरों के बीच 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तथा असम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों को कवर करेगी। दोनों राज्यों में इस साल चुनाव होने वाले हैं। इस विकास को देश के लिए एक महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.