बलिया, जनवरी 3 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। देश की पहली महिला शिक्षिका महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से सुलुई गांव में श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित जिला महासचिव अंजनी तिवारी उर्फ झब्बू बाबा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई दलित, पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.