हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम के नए बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन शुक्रवार देर शाम किया गया। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर गजराज बिष्ट के साथ ही सभी पार्षदों ने शहर का विकास करने का संकल्प लिया। जल्द इसके लिए अगली बैठक कर प्रस्तावों पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बाद देर शाम बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। सबसे पहले मेयर ने सभी पार्षदों का परिचय लिया। इसके बाद अपने संबोधन में मेयर ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। सामूहिक प्रयासों से ही हल्द्वानी नगर निगम को प्रदेश का सबसे अव्वल निगम बना पाएंगे। इसके लिए शहर वासियों के सुझाव के अनुसार कार्यनीति बनाई जाएगी। वहीं वार्डवार विकास के लिए पार्षदों को अपने प्रस्ताव जल्द ही होने वाली अगली बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.