जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर। साई परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के तत्वावधान में अखिल भारतीय गीता श्लोक प्रतियोगिता-2026" का भव्य आयोजन 2 फरवरी को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता श्री साईंनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा, टेल्को में आयोजित होगी। संस्थान द्वारा भगवद गीता के विषय पर यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों से कुल 35 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर - तीन वर्गों में विभाजित किया गया है।प्रतियोगिता का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक प्रतिभागी को श्लोक पाठ के लिए 2 मिनट तथा श्लोक के अर्थ की व्याख्या के लिए 1 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा उसी दिन प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चा...